न्यूज अपडेट्स
धर्मशाला, 30 अगस्त। (अनिल) भरमौर क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन के कारण चंबा जिले में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। इस कठिन परिस्थिति में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने राहत के तौर पर फंसे यात्रियों के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा शुरू करने की घोषणा की है।
धर्मशाला स्थित मंडल प्रबंधक (कांगड़ा-चंबा क्षेत्र) पंकज चड्ढा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या समूह यदि भरमौर/चंबा से पठानकोट या कांगड़ा की ओर यात्रा करना चाहता है, तो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। सभी जरूरतमंद यात्रियों को निगम की ओर से पूरी तरह निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने अपील की है कि यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए ताकि फंसे हुए यात्रियों को समय रहते राहत मिल सके। जरूरतमंद लोग सीधा संपर्क कर सकते हैं: पंकज चड्ढा, मंडल प्रबंधक (HRTC धर्मशाला) मोबाइल नंबर: 9418105655