Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

निजी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, परिचालक समेत सात लोग घायल, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 30 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में शनिवार को एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार बस मंडी से कांगड़ा की ओर जा रही थी, जबकि सामने से ट्रक आ रहा था। आमने-सामने की इस टक्कर में परिचालक समेत कुल सात लोग घायल हो गए।

इनमें से छह घायलों का उपचार नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!