Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: मानसून सत्र के बीच CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर हो सकते हैं फैंसले

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा के मानसून सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य मंत्रिमंडल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक कल यानी शुक्रवार शाम 6:00 बजे विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में सरकार द्वारा लिए जाने वाले कुछ अहम निर्णयों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

सीएम सुक्खू की घोषणाओं आपदा पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा 15 अगस्त को की गई घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिनमें नई योजनाएं, विकास कार्य और कल्याणकारी नीतियों का रोडमैप शामिल है। साथ ही, राज्य में आई प्राकृतिक आपदाओं को लेकर विपक्ष द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवालों और आरोपों पर भी सरकार की रणनीति तय की जाएगी।

कर्मचारियों को डीए देने पर विचार

बैठक में कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते को दिए जाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। क्योंकि सीएम सुक्खू स्वतंत्रता दिवस पर भी इसको लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते कर्मचारी वर्ग में काफी रोष है। इसी तरह से दृष्टिबाधित लोगों द्वारा पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर भी मंत्रिमंडल विचार करेगा, ताकि उनकी मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

नौकरियों का खुल सकता है पिटारा

राज्य में बेरोजगारी की स्थिति और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने को लेकर भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। मंत्रिमंडल इस विषय पर व्यापक विचार.विमर्श कर सकता है और नई भर्तियों से जुड़ी नीतियों पर निर्णय ले सकता है। प्रदेश के लगभग सभी विभागों में कई पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में सरकार इन पदों को भरने की मंजूरी दे सकता है।

कैबिनेट की यह बैठक भोजनावकाश के बाद मानसून सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी। इस लिहाज से यह बैठक न केवल राजनीतिक दृष्टि से, बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार की ओर से लिए गए फैसलों पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!