Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो साल के बेटे को जहर देने के बाद खुद भी निगला जहरीला पदार्थ

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले की उपमंडल सदर के कोट गांव में एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया है। महिला ने पहले अपने बेटे को जहरीला पदार्थ पिलाया और फिर खुद उसका सेवन कर लिया।

महिला ने उठाया खौफनाक कदम

इस मामले को लेकर सुसरालवाले शक के घेरे में आ गए हैं। दरअसल, महिला के भाई ने महिला थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बहन के पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।

भाई ने पुलिस को बताया सच

महिला के भाई पंकज का कहना है कि उसकी बहन से सुसरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। गनीमत ये रही कि दोनों की जान नहीं गई। मगर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों AIIMS बिलासपुर में उपचाराधीन हैं।

2020 में हुई थी शादी

महिला के भाई ने बताया की साल 2020 में उसकी बहन की शादी कोच गांव में हुई थी। बहन के दो बेटे हैं। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वो राखी बांधने मायके आई थी। उस वक्त उसने बताया था कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं।

बेटे के साथ खुद ने खाया जहर

वहीं, बीती 15 अगस्त को मायके वालों को पता चला कि उनकी बेटी ने पहले अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और फिर खुद भी खा लिया। इसके बाद दोनों की हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया- जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को AIIMS बिलासपुर रेफर कर दिया।

पुलिस थाने पहुंचा मामला

मामले की पुष्टि करते हुए DSP मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने मायके पक्ष के लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!