आधार कार्ड कितनी बार करवा सकते है अपडेट ? जानिए क्या कहते है नियम

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 21 जुलाई। आप कभी ना कभी ऐसी परेशानी में पड़े होंगे जब आपको अपने किसी डॉक्यूमेंट में कुछ बदलाव करवाने हों। ये बदलाव या तो किसी गलती को ठीक करने के लिए होता है या फिर कोई नई जानकारी अपडेट करने के लिए। आज जिस डॉक्यूमेंट में बदलाव की बात हम करेंगे, वो है- आधार कार्ड। 

सिर्फ एक बार बदलता है जेंडर

आपकी जन्म की तारीख एक अहम चीज है। इसमें नाम में बदलाव से भी ज्यादा सख्ती है। जी हां, आप सिर्फ एक बार अपनी डेट ऑफ बर्थ बदलवा सकते हैं। डेट ऑफ बर्थ के अलावा जेंडर में बदलाव करवाने की लीमिट भी एक बार है। 

सिर्फ दो बार अपडेट होता है नाम

सलाह मानिए और इस बात को हमेशा ध्यान में रखिए कि आप अपने आधार कार्ड पर अपना नाम सिर्फ दो बार अपडेट कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट में नाम एक अहम चीज होती है इसलिए जब भी किसी का भी आधार कार्ड रजिस्टर करवाएं तो नाम को दो-तीन बार क्रॉस चेक करें। 

साथ लेकर जाएं ये डॉक्यूमेंट

अगर नाम का बदलाव करवाने जाएं तो सही पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। इसमें मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट शामिल हैं।

बार-बार बदल सकते हैं पता ?

दूसरी ओर एक चीज ऐसी है जो आप बार-बार बदल सकते हैं और खुद ही बदल सकते हैं। जी, आप अपने पते को कई बार बदल सकते हैं। आप खुद UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने पते को अपडेट कर सकते हैं। 

नंबर बदलने में नहीं कोई सीमा

अगर आप अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदलना चाहते हैं तो उसमें भी कोई लीमिट नहीं है। आप आधार सेवा केंद्र जाकर ये दोनों चीजें अपडेट कर सकते हैं। और तो और इसके लिए आपको कोई डॉक्यूमेंट भी नहीं चाहिए, सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आवश्यक है। उसी मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। 

कितनी बार बदल सकते हैं फोटो ?

अगर आप आधार कार्ड पर अपना फोटो बदलना चाहतें हैं तो ये भी आप बार-बार कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा, ऐसा ऑनलाइन नहीं किया जा सकता। 

इसके लिए जाना होगा क्षेत्रीय कार्यालय

अगर आप चाहें तो अपना नाम, जन्मतिथि और जेंडर कई बार भी बदल सकते हैं लेकिन ऐसा सिर्फ अपवाद की स्थिति में होगा। आपको इसके लिए आधार के क्षेत्रीय कार्यालय में ही जाना होगा। 

बार-बार बदलाव के लिए करना होगा मेल

कार्यालय जाने के लिए भी एक प्रक्रिया है। सबसे पहले आपको क्षेत्रीय कार्यालय या help@uidai.gov.in को मेल करना होगा। इस मेल में आपको स्पष्ट करना होगा कि आप बदलाव क्यों चाहते हैं। फिर संबंधित डिटेल्स और प्रूफ देने होंगे। 

कार्यालय रिजेक्ट कर सकता है अपील 

कार्यालय की ओर से इस जानकारी को अच्छे से समझा जाएगा। अगर आपकी अपील कार्यालय को सही लगी तो आपको कार्यालय जाने की मंजूरी मिलेगी और अगर अपील रिजेक्ट हो गई तो आप कार्यालय नहीं जा पाएंगे।

 नोट- यूं तो आधार अपडेट करने के लिए शुल्क लगता है लेकिन सरकार 14 जून 2026 तक आधार को ऑनलाइन अपडेट करने पर कोई शुल्क नहीं ले रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top