हिमाचल: वृदांवन के लिए HRTC ने बदला रूट, चलेगी AC बस, यहां जानें कितना लगेगा किराया

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 31 मई। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला से मथुरा-वृंदावन के लिए नई बस सेवा शुरू की है। पहले यह बस चामुंडा देवी से चलती थी। अब इसका रूट बदलकर धर्मशाला से किया गया है।

धर्मशाला मंडल के डीएम पंकज चड्डा के अनुसार, यह हिमाचल की पहली एसी डीलक्स अंतरराज्यीय बस सेवा हैबस धर्मशाला से दोपहर 2:50 बजे चलेगी। यह चामुंडा, नगरोटा, कांगड़ा, देहरा, ऊना, चंडीगढ़, दिल्ली और फरीदाबाद होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। वृंदावन पहुंचने का समय सुबह 7:30 बजे है।

धर्मशाला से वृंदावन तक का किराया 1259 रुपए

वापसी में बस वृंदावन से शाम 4 बजे चलेगी। दिल्ली से रात 9 बजे, चंडीगढ़ से रात 2 बजे होते हुए अगली सुबह 9 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। यात्रियों को धर्मशाला से वृंदावन तक का किराया 1259 रुपए देना होगा। बस का संचालन धर्मशाला डिपो द्वारा किया जाएगा। यह हिमधारा श्रेणी की 3x2 एसी बस है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top