न्यूज अपडेट्स
शिमला। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान में मंगलवार को चौड़ा मैदान से महिलाओं के लिए विशेष टैक्सी सेवा की शुरुआत की। यह टैक्सी सेवा महिला चालकों की ओर से संचालित होगी। दिन के अलावा रात के समय भी इसमें महिलाओं को आवाजाही की सुविधा मिलेगी। शहर में इस तरह की पहली ऐसी टैक्सी सेवा है जो एक संस्था की ओर से खासतौर पर महिलाओं के लिए संचालित की जा रही है।