Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : रिज पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, प्रदेश सरकार उठाएगी खर्च, प्रतिभा सिंह को लिखा पत्र

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
शिमला। शिमला के रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने का पूरा खर्च अब राज्य सरकार उठाएगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी इच्छा जताते हुए राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह को एक चिट्ठी लिखी है।

मेंटेनेंस भी सरकार के जिम्मे

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित करने का फैसला किया है। इसका सारा खर्च सरकार खुद उठाएगी। साथ ही रखरखाव की जिम्मेदारी भी लेगी। सीएम ने प्रतिभा सिंह को लिखे पत्र में हिमाचल प्रदेश के विकास में स्व. वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया है।

वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रहे। सीएम सुक्खू ने लिखा है कि आम जनता से उनके अटूट जुड़ाव का ही यह नतीजा है कि उन्हें हिमाचल के लोगों से विश्वास और प्रेम मिला। सीएम ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को स्थापित करना उनके प्रति हमारे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक होगा। 

प्रतिमा को लेकर उठा था विवाद

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को पहले शिमला के रिज मैदान पर लगाने का फैसला लिया गया था। फिर वीरभद्र सिंह की पहली जयंती पर प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारी भी की गई। लेकिन बाद में प्रतिमा की जगह को लेकर इस कदर विवाद उठा कि प्रतिमा की स्थापना कुमारसैन में की गई। 

इसके बाद रिज पर प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मिली और वीरभद्र फाउंडेशन की नींव रखी गई। वीरभद्र सिंह के बेटे और पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हाल में फाउंडेशन के सदस्यों से प्रतिमा स्थापना में योगदान करने की अपील करते हुए क्यूआर कोड भी जारी किया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!