बिलासपुर: बंबर गोलीकांड में तीसरा शूटर गिरफ्तार - एक शूटर अब भी फरार

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीसरे शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से एक शूटर को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। 

बताया जा रहा है कि एसआईटी ने उसे रोहतक से पकड़ा और बिलासपुर पहुंचाया है। गोलीकांड में अब तक तीन शूटरों सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सौरभ पटियाल सहित सात आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, एक शूटर अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इससे पहले, पुलिस ने 24 मार्च को शूटर अजय को गिरफ्तार किया था। 

उसके बाद गोलीकांड रचने वाले सौरभ पटियाल और उसके साथी कुलदीप को गिरफ्तार किया था। मामले में अब तक तीन शूटर गिरफ्तार हुए हैं। जबकि गोलीकांड को अंजाम देने वाले चार शूटर थे। इसके अलावा गोलीकांड में शामिल मंजीत नड्डा, रोहित राणा, रितेश भी गिरफ्तार हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top