Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मर्डर केस: इकलौता बेटा था आदित्य - पढ़ाई में हमेशा रहता था अव्वल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स नेटवर्क 
पंजाब के अमरोहा गांव में रहने वाले प्रवीण ठाकुर का आदित्य इकलौता बेटा था। आदित्य ठाकुर दो साल की आयु में ही नालागढ़ आ गया था। नालागढ़ के एक निजी स्कूल से जमा दो की पढ़ाई की। वर्तमान में पीयू में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का दूसरे वर्ष का छात्र था। 

शुक्रवार रात हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दौरान स्टेज के पीछे दो गुटों में मारपीट के दौरान आदित्य ठाकुर चाकू लगने से को गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन फानन में पीजीआई ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सेक्टर-19 निवासी अर्जुन दलाल के बयानों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार दोपहर बाद उसके शव को अपने पैतृक गांव तलवाड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने उसे नम आंखों से विदाई दी। आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई में हमेशा अव्वल आता था। आदित्य के पिता प्रवीण ठाकुर निजी कंपनी में काम करते है।

नालागढ़ निवासी सत्यव्रत दुरवासा ने कहा कि हमलावर काॅलेज के छात्र नहीं थे। वह आउट साइडर थे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रवीण ठाकुर ने अपने पूरा जीवन अपने बेटे की पढ़ाई में लगा दिया था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!