हिमाचल : मंडी जिले का वीर जवान बसंत सिंह पंचतत्व में विलीन, डेढ़ साल के बच्चे से उठा पिता का साया

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का वीर जवान बसंत सिंह पंचतत्व में विलीन हो गया है। बसंत सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने वीर जवान अमर रहे के नारों के साथ बसंत सिंह को अंतिम विदाई दी।

तिरंगे में बसंत को लिपटा देख मची चीख-पुकार

आपको बता दें कि 26 वर्षीय बसंत सिंह 10 डोगरा रेजिमेंट में देहरादून में तैनात था। बीते शनिवार को हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया था। आज सुबह की उनकी पार्थिव देह उनके पैतक गांव हल्यातर पहुंची- जिसे देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जवान को तिरंगे में लिपटा देखकर बूढ़ी मां सदमे में है। जबक, पति की देह देख पत्नी गोद में डेढ़ साल का बच्चा उठाए बिलखती रही। परिवार की बेबसी देख वहां मौजूद किसी की भी आंखों से आंसूं थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

दिल का दौरा पड़ने से निधन

परिजनों ने बताया कि उन्हें शनिवार रात करीब 11 बजे सेना कार्यालय की ओर से बसंत के निधन की खबर मिली थी। उन्हें बताया गया कि शाम को ड्यूटी के दौरान जवान को दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका।

परिवार से किया वादा रह गया अधूरा

बसंत सिंह की मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बसंत सिंह एक सप्ताह पहले ही छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। उन्होंने परिवार से जल्द ही फिर मिलने का वादा किया था, लेकिन अब उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगी।

डेढ़ साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

बड़ी बात यह है कि 26 वर्षीय जवान बसंत सिंह के घर में उसके बूढ़े माता-पिता के अलावा पत्नी और एक डेढ़ साल का बेटा शौर्य है। जवान की मौत से जहां उसके मां बाप सदमें में हैं, वहीं उसकी पत्नी बेसुध हो गई है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top