हिमाचल युवा कांग्रेस की मिला नया अध्यक्ष, पार्टी हाईकमान ने किया ऐलान

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने शिमला के रोहड़ू के रहने वाले कांग्रेस नेता छत्तर सिंह को हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तर सिंह को युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में सबसे अधिक 60 हजार वोट मिले थे। छत्तर सिंह इससे पहले हिमाचल में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

छत्तर सिंह को मिले थे सबसे अधिक वोट

बता दें कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए तीन नाम का पैनल हाईकमान को भेजा गया था। जिसमें छत्तर सिंह को युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सबसे अधिक 60 हजार वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर ऊना जिलाके अखिल अग्निहोत्री को 37 हजार वोट मिले थे। इसी तरह से तीसरे स्थान पर सिरमौर जिला के राहुल चौहान रहे थे। राहुल चौहान को 15 हजार वोट मिले थे।

पार्टी हाईकमान ने छत्तर सिंह को सौंपी कमान

इन तीनों नेताओं को वोट मिलने के बाद दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान ने तीनों के इंटरव्यू के आधार पर छत्तर सिंह का चयन किया और उन्हें हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्ति कर दिया। छत्तर सिंह राजधानी शिमला के रोहड़ू के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत सोलन कॉलेज से की थी। सोलन कालेज में कैंपस सेक्रेटरी, सोलन जिला महासचिव, सोलन जिला अध्यक्ष रहने के बाद वह नेशनल काउंसिल के सदस्य भी बने थे।

छत्तर सिंह ने किया पार्टी हाईकमान का धन्यवाद

वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद छत्तर सिंह ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और कहा कि वह पूरे संगठन को साथ लेकर चलेंगे। हमेशा युवाओं के हक के लिए काम करेंगे। सरकार की हर नीति को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह युवा कांग्रेस की एक बैठक करेंगे जिसमें आगामी रूपरेखा बनाई जाएगी।

छत्तर सिंह पर लगे थे दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप

हालांकि छत्तर सिंह पर अभी हाल ही में दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप भी लगे थे। जिसको लेकर पांवटा साहिब पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। शिकायतकर्ता ने छत्तर सिंह पर अपनी जन्मतिथि से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे।

पुलिस को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता अखिल छत्तर सिंह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने की बात कही थी। अखिल के अनुसार युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आयु सीमा 18 से 35 निर्धारित की गई थी। छत्तर सिंह ने इसी आयुसीमा में आने के लिए दस्तावेजों से छेड़छाड़ की और अपनी जन्मतिथि को ही बदल दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top