न्यूज अपडेट्स
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में एक खौफनाक घटना घटती हुई दिखाई दी है। पुरानी दिल्ली इलाके में एक शख्स ने बीच सड़क पर एक नाबालिग को चाकूओं से गोद दिया। ये मामले तुर्कमान गेट का बताया जा रहा है। हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस भवन के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।
जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त वहां से कई वाहन गुजर रहे थे। आरोपी चाकूओं से नाबालिग पर वार करता रहा लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं किया। लोग बस चीजों का तमाशा बनते हुए देख रहे थे। इस घटना से दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के बीचों बीच एक नाबालिग पर चाकूओं से वार कर दिया है। उस बाद में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ये घटना शाम 7 बजे की बताई जा रही है। हर कोई इस घटना से काफी हैरान हो रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि एक ढाबे के पास दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बाद में उनके बीच हाथापाई हो गई। हालात काफी ज्यादा खराब हो गए। कि आरोपी ने नाबालिग पर हमला करना शुरू कर दिया। हमला करने वाले शख्स की उम्र 17 साल बताई जा रही है। वहीं मृतक की उम्र 35 साल है।