Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ऊना: विवाहित महिला के साथ प्रताड़ना, महिला बोली - ससुर संबंध बनाने के लिए बनाता है दबाव, जांच में जुटी पुलिस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना। हिमाचल में विवाहित महिलाओं के साथ प्रताड़ना के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने ना सिर्फ अपने पति सहित सास ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। बल्कि उसने अपने ससुर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल यह मामला महिला पुलिस थाना ऊना के तहत आते उपमंडल अंब से सामने आया है। यहां एक विवाहिता के आरोपों को सुन कर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। विवाहिता महिला ने अपने ससुर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में विवाहिता ने महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है और न्याय की गुहार लगाई है।

ससुर करता है गंदी हरकतें

पुलिस को सौंपी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि ससुराल में उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला का कहना है कि पिछले एक साल से उसका पति उससे बात नहीं कर रहा है। वह बात बात पर उसे पीटता है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब भी पति घर पर नहीं होता है तो उसका ससुर मेरे साथ गंदी हरकतें करता है।

घर जाने से डर लग रहा

महिला ने बताया कि उसका ससुर साथ रहने के लिए खर्चा देने की बात करता है तो कभी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करता है। यही नहीं मेरी सास भी मुझे आए दिन खरी खोटी सुनाती रहती है। महिला ने बताया कि अब उसे घर में जाने से भी डर लगता है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक विवाहित महिला ने अपने पति, सास ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!