न्यूज अपडेट्स
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में पिता पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई है। यह घटना ऊना जिला के भदसाली में हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
ऊना के भदसाली में हुई घटना
बताया जा रहा है कि भदसाली में जमीनी विवाद में चली गोली में पिता पुत्र की मौत हो गई है। गोली लगने से दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
पिता पुत्र की मौत
इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 51 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र जागीर सिंह वार्ड नंबर एक और 26 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। वहीं इस हादसे के बाद परिजनांे का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।