Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारियां शुरू, CM सुक्खू से मिली प्रतिभा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बाबत चर्चा की है। 

अब दो-तीन दिन में दिल्ली जाकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल से प्रतिभा सिंह मुलाकात करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के बाद प्रदेश में इसी माह के अंत तक कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू से उनकी मुलाकात हो चुकी है। पार्टी में किस प्रकार से पदाधिकारी नियुक्त होंगे, इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। अब वह जल्द ही दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल से भेंट कर विचार विमर्श करेंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चाहती है कि संगठन में उन लोगों को शामिल किया जाए जो अपना पूरा समय संगठन के कार्यों को दे सकें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!