Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur: गुरुकुल में मनाया संविधान दिवस, सरकारों के सिद्धांत संविधान पर आधारित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के अंतर्गत गांव बैरी दडोला मे डॉ भीम राव अम्बेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा गुरुकुल तकनीकी संस्थान बिलासपुर मे संविधान के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

शिक्षा विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत सुशील पुंडीर ने कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत की युवक मंडल के प्रधान मुनीश कुमार ने मुख्यातिथि और रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया उसके बाद रिसोर्स पर्सन मैडम हैम लता और राजेश कुमार ने समस्त युवाओं को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित हैं। 26 नवंबर का दिन भारत में लोकतंत्र के इसी ग्रंथ से जुड़ा हुआ है।उसके बाद मुख्यातिथि ने युवाओं को संविधान के प्रति शपथ दिलाई और युवाओं को संविधान के महत्व के बारे मे बताया कि भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को साल 2015 से मनाया जा रहा है।

यह दिन साल 1949 में पहली बार भारतीय संविधान को अपनाए जाने का प्रतीक है, जोकि 2 साल, 11 महीना, 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है जोकि संविधान सभा के अध्यक्ष थे। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। यह संविधान निर्माण की शुरुआत थी। 8. संविधान में पहला संशोधन साल 1951 में हुआ और तब से संविधान में बदलाव होते रहे हैं।

संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ सरकार व उसके कार्यों की रूपरेखा स्थापित करता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस संविधान के मूल्यों- न्याय, समानता और विविधता में एकता का महत्व याद दिलाता है। उसके बाद पद यात्रा निकाली गई। यह पद यात्रा मेन मार्केट से कॉलेज तक निकाली गई और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमे युवकों और युवतियों ने भाग लिया। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान मुनीष कुमार, व  उप प्रधान सोनू डोगरा, सचिव पलक ,कोषाध्यक्ष सनेहा सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनमोल कुमार, हेमलता, सनेहा, हरि ओम, नवीन, गुरुप्रीत, मनोज कुमार,विनय प्रिंस, रॉबिंन चंदेल,नितिन, इत्यादि सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!