Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Tourism: गोविंद सागर झील में शुरू होगी क्रूज सेवा, पर्यटन को लगेंगे पंख, वाटर स्पोर्ट्स का ले सकेंगे आनंद

News Updates Network
By -
0
न्यूज़ अपडेट्स
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की गोबिंद सागर झील पर सैलानियों के लिए एक नई क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है। 60 सीटर क्रूज को केरल के कोच्चि से लाया गया है। यह क्रूज उत्तर भारत का पहला क्रूज है जो पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगा। यह सेवा अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है, जिससे पर्यटकों को गोवा की तरह का अनुभव प्राप्त होगा।

वाटर स्पोर्टस् का ले सकेंगे आनंद

क्रूज का संचालन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के निकट किया जाएगा। फोरलेन के माध्यम से आने वाले पर्यटक इस स्थान पर आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गोबिंद सागर झील को बिलासपुर के कंदरौर से भाखड़ा बांध के 15 किलोमीटर पीछे तक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया है।

60 सीटर है क्रूज

स्थानीय प्रशासन ने इस क्षेत्र में स्टीमर, क्रूज और जेटी जैसे जल परिवहन की व्यावसायिक गतिविधियों के लिए एक कंपनी को टेंडर जारी किया है। इस कंपनी के स्टीमर और जेटी पहले ही क्षेत्र में पहुंच चुके हैं, और अब 60 सीटर क्रूज का आगमन इस नई सेवा की शुरुआत का संकेत है।

सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अक्तूबर महीने में बिलासपुर की गोबिंद सागर झील पर क्रूज सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। यह क्रूज उत्तर भारत का पहला क्रूज है, जो झील को गुलजार करने के लिए तैयार है।

बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री की नजर है और वे इसे लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। वे समय-समय पर उपायुक्त बिलासपुर, आबिद हुसैन सादिक से इस प्रोजेक्ट की प्रगति पर फीडबैक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उद्घाटन समारोह की तैयारी उस समय की जाएगी जब उन्हें इस संबंध में समय मिलेगा।

बिलासपुर के पर्यटन को मिलेगी रफतार 

यह पहल न केवल स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। सैलानी अब झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए एक नया विकल्प पाएंगे, जो उन्हें हिमाचल प्रदेश की विशेषताओं को एक अलग नजरिए से देखने का मौका देगा।

क्रूज सेवा के शुभारंभ से यह उम्मीद की जा रही है कि बिलासपुर में पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पर्यटक अब प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आरामदायक और यादगार यात्रा का अनुभव कर सकेंगे, जो इस क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने में सहायक होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!