Hamirpur: IPS भगत ने संभाली CM के गृह जिले की कमान, 5 महीनों में ही मिला दूसरा SP

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में सिर्फ पांच महीने बाद ही SP का तबादला कर दिया गया है। अब यहां IPS अधिकारी भगत सिंह ठाकुर बतौर पुलिस अधीक्षक कमान संभाल रहे हैं। यह तबादला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, चुनाव नतीजों के बाद एकदम से हमीरपुर के पुराने SP पदम चंद का तबादला कर दिया गया है। SP पदम चंद को थर्ड IRBN पनोह का कमांडेंट बनाया गया है।

पांच महीने बाद ही हुआ तबादला: बता दें कि पदम चंद ने 31 जनवरी, 2024 को हमीरपुर में बतौर SP कार्यभार संभाला था। ऐसे में मात्र पांच महीने बाद ही बीते शनिवार देर रात उनका तबादला कर दिया गया। इस तबादले को कांग्रेस प्रदर्शन और चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

पहले SP हमीरपुर को हटाया: गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद 81 दिनों से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू थी। बीते गुरुवार आचार संहिता हटने के बाद सुक्खू सरकार का यह पहला तबादला है। आचार संहिता हटते ही CM सुक्खू ने पहले SP हमीरपुर को हटाया है।

विदित रहे कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रदेश की तीन सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर चुनाव 10 जुलाई को करवाए जाएंगे। जबकि, 13 जुलाई को तीनों सीटों की मतगणना की जााएगी।

लोकसभा चुनाव में नहीं मिली कोई सीट: ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। ऐसे में कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरपुर, देहरा ब्लॉक कांग्रेस की सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला उस समय लिया जब इन दोनों ही क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज गया है।

मिल चुका है राष्ट्रपति पुलिस मेडल: भगत सिंह ठाकुर 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं। हमीरपुर में SP का पदभार संभालने से पहले भगत सिंह थर्ड बटालियन में बतौर कंमाडेंट पंडोह में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2021 में IPS भगत सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल भी मिल चुका है।

कई पदों पर दे चुके हैं सेवाएं: भगत सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने पुलिस करियर की शुरुआत साल 1994 में बतौर इंस्पेक्टर पुलिस विभाग में की थी। भगत सिंह सोलन और पांवटा साहिब में SHO के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। भगत सिंह साल 2000 में बतौर DSP के पद पर प्रमोट हुए। उन्होंने पांवटा साहिब, राजगढ़ और परवाणू में बतौर DSP अपनी सेवाएं दी। उन्होंने HPU में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर भी कार्यभार संभाला। उन्होंने जिला सिरमौर, सोलन और बिलासपुर में भी बतौर ASP अपनी सेवाएं दी।

इसके बाद भगत सिंह साल 2015 में SP बने और बतौर SP जिला किन्नौर, SP स्टेट CID शिमला, AIG रेलवे एंड ट्रैफिक पुलिस, SP एस्टेट एंड वेल्फेयर, SP लॉ एंड ऑर्डर और कमांडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दी। भगत सिंह ठाकुर नेशनल लेवल के बॉक्सिंग खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उन्हें नेशनल गोल्ड मेडल भी मिला है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top