कुल्लू : नितिन गडकरी की रैली में लोगों को लेकर आई बस हुई हादसे की शिकार, 5 लोग घायल

Anil Kashyap
1 minute read
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। नितिन गडकरी ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के समर्थन में रैली को संबोधित किया।

नितिन गडकरी की रैली में लोगों को लेकर आई बस हादसे का शिकार हो गई। जिस कारण उसमें सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। नितिन गडकरी की रैली में भाग लेकर वापिस जा रही बस (एचपी65-2121) आनी के करशाला के पास सड़क पर पलट गई। बस को आनी से वाया फनौटी होते हुए करशाला और फिर सवारियां छोड़कर वापस आना था।

जानकारी के मुताबिक रास्ते में बस का पाइप प्रेशर पाइप फटने से ब्रेक फेल गया जिस कारण चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दिया। गनीमत रही कि बस सडक से बाहर नहीं गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हैरानी की बात है कि बार बार हो रहे हादसे के बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों ने बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी गई।

अंधेरा होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर मामले को लेकर डीएसपी आनी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। हादसा कैसे पेश आया इसकी जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top