बिलासपुर: कांग्रेस कमेटी ने प्रेस सचिव को किया पदमुक्त, बैठक में लिया फैंसला

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विशाल को कांग्रेस ने पदभार से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर राजुकमार को प्रेस सचिव का दायित्व सौंपा गया है। माना जा रहा है कि विशाल को भाजपा की रैलियों में देखने के बाद उन्हें पदमुक्त किया गया है।

भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के करीबी माने जाने वाले विशाल काफी समय से जिला कांग्रेस कमेटी में बतौर प्रेस सचिव कार्य कर रहे थे। 

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया। साथ ही उनकी सदस्यता को भी रद्द किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने बताया कि पूर्व प्रेस सचिव को कई बार भाजपा की रैलियों में देखा गया। 

इसके बाद उन्हें पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया। कहा कि वह ऐसे लोगों को पार्टी में नहीं रखना चाहते जो दोनों ओर चले। जो लोग कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। पार्टी ने इसके बारे में उनसे बात की भी गई है। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से राजकुमार को नए प्रेस सचिव के रूप में चुना गया है। प्रेस से संबंधित सभी कार्य अब से राजकुमार संभालेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top