विक्रमादित्य सिंह मीडिया और सोशल मीडिया के ही नेता - गरीब जनता की नही जानते परेशानी : गोविंद सिंह

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के समक्ष भी कई चुनौतियां हैं, लेकिन बीजेपी इन सभी चुनौतियों से निपटना जानती है और मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी को ही जीत मिलेगी। 

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया के ही नेता हैं, जबकि धरातल पर उन्हें किसी बात की जानकारी नहीं होती है। वे राज परिवार में पैदा हुए और उन्होंने बचपन से लेकर आज तक सिर्फ सत्ता का सुख ही भोगा है। ऐसे में गरीब व्यक्ति की क्या परेशानी होती है, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। 

गोविंद ठाकुर ने कहा कि ऐसी क्या स्थिति बन गई कि शिमला ग्रामीण को छोड़कर विक्रमादित्य सिंह को मंडी का चुनाव लड़ना पड़ रहा है। अगर कांग्रेस सच में अपने नेताओं को जिताना चाहती तो वह यहां से फिर से सांसद प्रतिभा सिंह को ही चुनावी मैदान में उतारती। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी अब प्रदेश में स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार की राजनीति को खत्म करने में जुटी हुई है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पहले भी बीजेपी कांग्रेस के बड़े नेताओं को हरा चुकी है। पूर्व में जब वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान भी भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने प्रतिभा सिंह को चुनावी मैदान में हराया था। ऐसे में कांग्रेस इस बात पर बिल्कुल भी घमंड न करें कि मंडी संसदीय क्षेत्र से उनके नेता हार नहीं सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट तो दे दिया है, लेकिन उनकी जीत किस तरह से सुनिश्चित की जाएगी। इसके बारे में कांग्रेस पार्टी को कोई चिंता नहीं है। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से लाखों मतों की तादाद से हार जाएंगे। इस बात पर भाजपा को पूरा भरोसा है और पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल में भाजपा लगातार चुनावी रणनीति के तहत जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top