Eid 2024 : मुस्लिम महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात, दिखाना होगा ID कार्ड

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
हिंदु महिलाओं को रक्षा बंधन और भईया दूज पर परिवहन निगम की बसों में परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्राप्त थी। अब सरकार ने प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को ईद (Eid 2024) व बकरीद के मौके पर परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

परिवहन निगम ने जारी किया आदेश: हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक सरकारी कैलेंडर में ईद व बकरीद के दिन मुस्लिम महिलाओं को पहचान पत्र दिखाने पर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक होगी। सनद रहे कि प्रदेश में महिलाओं को रक्षा बंधन व भैय्या दूज पर भी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलती है।

2010 में लिया गया था ये फैसला: परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा इस बारे जारी आदेशों में साल 2010 के पत्र का हवाला दिया गया है। 2010 में राज्य की तत्कालीन धूमल सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को ईद व बकरीद ईद पर मुफ्त यात्रा सुविधा देने का फैसला लिया था। मगर इसके बाद इस बारे कोई आदेश जारी नहीं हो सके। लिहाजा यह सुविधा बंद थी। मगर अब इसे बहाल कर दिया गया है।

मुस्लिम महिलओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात: ईद उल फित्तर का पवित्र त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। हालांकि इसकी तारीख बदल भी सकती है क्योंकि यह चांद दिखने पर निर्भर करता है। मगर सरकारी केलेंडर के अनुसार 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी लिहाजा एचआरटीसी की बसों में इस दिन मुस्लिम महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। इसके अलावा इस साल ईद उल जूहा यानि बकरीद का त्योहार 17 जून को होगा, जैसा सरकारी केलेंडर में है। उसके मुताबिक इस दिन भी यह सुविधा दी जाएगी जिसमें यही नियम लागू होंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top