Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सीएम सुक्खू नहीं भूले राजीव के हाथ के खाने का स्वाद, फूड वैन के पास मिलने पहुंचे

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री कांगड़ा बाईपास पर एकाएक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन वह गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी फूड वैन की तरफ चल पड़े। मुख्यमंत्री को देखकर फूड वैन संचालक राजीव शर्मा उनकी ओर दौड़े।

राजीव शर्मा से है पुरानी जान पहचान: राजीव ने दुआ सलाम कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम जाना तो मुख्यमंत्री ने राजीव को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव शर्मा से उनकी पुरानी जान पहचान है। राजीव खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। 

उनके हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूला। मुख्यमंत्री ने राजीव को 50 फीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के रुकने पर राजीव गदगद हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की काफी तारीफ की। 

2022 में राजीव शर्मा के पास मुख्यमंत्री सुक्खू ने खाया था खाना: राजीव ने बताया कि वह कांगड़ा के गांव अब्दुल्लापुर से हैं। बीते आठ साल से वह फूड वैन लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 2022 में उनके पास खाना खाया था। वह नगरोटा बगवां में प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होने जा रहे थे। उसके बाद आज एक बार दोबारा दुआ सलाम हुई। बुधवार को मुख्यमंत्री एक बार फिर उनके पास रुके और हालचाल जाना।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!