Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : नारी शक्ति फिटनेस रनस कार्यक्रम का आयोजन, महिला सशक्तिकरण देश में बहुत जरुरी : मुनीश कुमार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 09 मार्च:  नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से डॉ भीम राव अम्बेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के सदस्यों और पदाधिकारीयो द्वारा ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के तहत गांव बैरी दडोला मे नारी शक्ति फिटनेस रनस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव की महिलाओं, पुरुषों, युवाओं तथा युवतियों ने अपनी अपनी भागीदारी दी।

इस मौके पर महिलाओ की दौड़ करवाई गई युवक मंडल के प्रधान मुनीष कुमार ने बताया कि आज हमारे देश में महिला सशक्तिकरण बहुत जरुरी है! हमारे देश में महिला सशक्तिकरण के लिए ये जरुरी है की हम सब महिला और पुरुष को एक समान रूप से देखे और अपने समाज में दोनों को बराबरी का दर्जा दे! जिस दिन हमारे समाज में महिला और पुरुष को बराबरी का दर्जा मिलना शुरु हो जाएगा उस दिन से हमारे देश में महिला सशक्त भी हो जाएगी।

महिला सशक्तिकरण निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को मजबूत करने की चाबी है जो सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शोध के आंकड़ों के मुताबिक, ये उल्लेख किया गया है कि महिलाओं का सशक्तिकरण एक सशक्त रुप में आर्थिक वृद्धि को बढ़ाता है और विकास को जारी रखता है। 

हमें इस बारे में सोचना चाहिए और इस पर चर्चा करनी चाहिए कि कैसे हमारे सांस्कृतिक, पारंपरिक और सामाजिक नियम महिला नेतृत्वीकरण को प्रभावित करते हैं। इस मौके पर युवक  मंडल के प्रधान मुनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पलक , सोशल मीडिया  कॉर्डिनेटर  अनमोल कुमार, सोनू डोगरा, हेमलता, सनेहा, करण, हरि ओम, नवीन, गुरुप्रीत, साहिल, प्रिंस, रॉबिंन ,नीरज, इत्यादि सदस्य मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!