सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, हवा हवाई बातों के अलावा कुछ नहीं : जयराम

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रोहडू भाजपा मंडल में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सिर्फ केंद्र की योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। 

प्रदेश में विकास के जो भी काम चल रहे हैं, वह केंद्र द्वारा ही चलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है। हवा-हवाई बातों के अलावा सुक्खू सरकार कुछ नहीं कर रही है। 

केंद्र सरकार अनेक योजनाओं को महिला केंद्रित करके करोड़ों महिलाओं को लाभ दे रही है, जबकि सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही है। 

ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही है, जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके, जबकि वायदा 23 लाख महिलाओं को 1500 महीना देने का था।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top