हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले - सुधीर सीनियर लीडर, बनेंगे मंत्री - सुधीर का मंत्री बनने से किनारा

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 22 फरवरी:  बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह तू ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को दोबारा मंत्री बनाने के संकेत दिए। पर्यटन से जुड़े एक सवाल के जवाब के दौरान सीएम ने कहा कि सुधीर शर्मा मंत्री बनेंगे। वह वरिष्ठ मंत्री रहे हैं। भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, किसी को नहीं पता। 

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर सुधीर शर्मा के मंत्री बनने की चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि हिमाचल में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 12 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल सुक्खू मंत्रिमंडल में 11 सदस्य हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि अब सरकार को 14 महीने का वक्त पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति को भूख लगी होती है, तभी उसे खाना देना जरूरी होता है। मार्च के पहले हफ्ते में आचार संहिता लग जाएगी। चुनाव के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकेगा।

यह भविष्य ही बताएगा कि क्या स्थिति बनेगी। सुधीर ने मंत्री बनने से साफ इन्कार कर दिया और कहा कि मुख्यमंत्री को किसी और को मंत्रिमंडल में एडजस्ट करना चाहिए। वे विधायक हैं और विधायक के तौर पर ही काम करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top