Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सीएम सुक्खू बोले - अगर कोई विधायक बिका नहीं होगा तो राज्यसभा सांसद को मिलेंगे 40 वोट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 फरवरी: हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के बीच मुकाबला है। विधायक आशीष शर्मा ने पहला वोट डाला। वोट डालने के लिए विधायक लाइनों में लगे रहे। प्रदेश में 68 विधायकों में कांग्रेस के 40, भाजपा के 24 और निर्दलीय 3 विधायक हैं। संख्या बल में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस विपक्ष में बैठी भाजपा से बहुत आगे हैं।

सीएम सुक्खू ने ये कहा: चिंतपूर्णी के कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू भी अस्वस्थता की हालत में राज्यसभा के सदस्य के लिए वोट डालने प्रदेश विधानसभा में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए शाम को मतगणना है। तभी कुछ बात करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का कोई विधायक बिका नहीं होगा तो राज्यसभा सदस्य को 40 के 40 वोट मिलेंगे। मतगणना के बाद ही बात पक्की होगी। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि रात को बैठक में किसी ने कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस इसमें विजयी होगी। संकट की घड़ी जरूर है। एक उम्मीदवार भाजपा ने दिया है और उन्हें लगता है कि केंद्र सरकार का आशीर्वाद है। वह बहुत आश्वस्त होकर फील्ड में निकले हैं। 

सच बात यह है कि सरकार को बनाने की बात थी तो जितने भी विधायक जीतकर आए तो उन्हें आशा थी कि उन्हें कुछ न कुछ जरूर बनाया जाएगा। जैसे राजेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। उन्हें भरोसा भी दिलाया गया है कि वक्त आएगा और उन्हें स्थान दिया जाएगा। इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।  तस्वीर जल्द साफ होगी।

भाजपा की सियासी चाल पर सबकी नजरें हैं। राज्यसभा के लिए यह द्विवार्षिक चुनाव होने जा रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव हो रहे हैं। आज शाम को नतीजा घोषित होगा।

हर्ष महाजन ने ये कहा: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कहा कि चुनाव नतीजों पर शाम को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!