Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर जेपी नड्डा का तंज, हमेशा देश को तोड़ने की बात और आज कर रहे है जोड़ने की बात

Anil Kashyap
By -
0
JP Nadda's taunt on Rahul Gandhi's Nyaya Yatra, always talking about breaking the country and today talking about uniting it
जेपी नड्डा 

न्यूज अपडेट्स
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंस कसा। कहा कि जिन लोगों ने हमेशा देश को तोड़ने का प्रयास किया वो आज भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर से धारा 370 हटाई और कांग्रेस इसका विरोध करती रही। इनकी सोच हमेशा ही तोड़ने की रही है।

जेपी नड्डा ने इस दौरान हिमाचल कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर भी जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सरकार को बैक-गियर की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि न प्रदेशवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिली, न महिलाओं को 1500 रुपए, न एक लाख नौकरी और न ही किसानों का दूध-गोबर लिया।

इससे पहले जेपी नड्डा का सोलन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सोलन के माल रोड पर नड्डा ने रोड शो निकाला। रोड शो में सोलन और सिरमौर से भारी भीड़ उमड़ी। दरअसल, तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद नड्डा पहली बार सोलन पहुंचे हैं। इसके बाद नड्डा शिमला रवाना होंगे। शुक्रवार दोपहर बाद नड्डा शिमला में होने वाली भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग में शामिल होंगे।

इससे पहले नड्डा का शिमला के पीटरहॉफ में भी भाजपा नेता व वर्कर स्वागत करेंगे। यहां पर शिमला जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी वर्कर उनका स्वागत करेंगे। नड्डा के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ से शिमला तक जगह-जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के होर्डिंग लगाए गए हैं।

शिमला में भाजपा कोर ग्रुप मीटिंग: शिमला में शाम के वक्त भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग होगी। इसमें नड्डा के अलावा भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा सहित कोर ग्रुप के 16 सदस्य भाग लेंगे।

इस मीटिंग में जेपी नड्डा पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश देंगे। इसके बाद भाजपा में भी प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो जाएगी। चारों संसदीय क्षेत्रों से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की चार से पांच दावेदारों की लिस्ट तैयार की जाएगी।

हिमाचल में इसलिए भाजपा का ज्यादा फोकस: सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन प्रदेशों में ज्यादा फोकस है, जहां गैर भाजपा दलों की सरकार है। हिमाचल में एक साल से कांग्रेस सत्ता में काबिज है। इसलिए भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी।

बिलासपुर-सुंदरनगर में नड्डा का भव्य स्वागत हुआ: बिलासपुर में कुछ दिन पहले जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया था। भारतीय जनता पार्टी नड्डा के हिमाचल दौरों को भुनाने में जुट गई है। इससे भाजपा वर्करों में नए उत्साह का संचार हो रहा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में मिली करार हार के बाद भाजपा वर्कर मायूस है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!