न्यूज अपडेट्स
ऊना, 03 दिसंबर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को उनके लिए ऊना का विधायक करार दिया है।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में ऊना जिला का अहम योगदान रहा है। 4 विधायक ऊना से आए हैं जबकि सतपाल रायजादा किन्हीं कारणों से जीत नहीं पाए लेकिन जिस जज्बे से रायजादा ऊना विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को लेकर उनके पास पहुंचते हैं वह काबिल-ए-तारीफ है।
सुक्खू ने कहा कि उनके लिए तो सतपाल रायजादा ही ऊना के विधायक हैं और हमेशा रहेंगे।