Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: यात्रियों की प्रतिक्रिया पर HRTC ने वोल्वो बस रूटों में किया बदलाव, यात्री हित में एचआरटीसी का हर कदम: यहां देखें डिटेल्स

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 24 नवंबर: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सुन्दरनगर से कीरतपुर के लिए फोरलेन पर आवाजाही आरम्भ कर दी गई है। परिवहन निगम द्वारा सुन्दरनगर, कीरतपुर फोरलेन आरम्भ होने पर परिवहन निगम की कुछ बसें सुन्दरनगर से फोरलेन पर, कुछ बसें वाया बिलासपुर, नौणी होते हुए स्वारघाट से कीरतपुर से आने व जाने के आदेश किये गये है और आदेशों के अनुसार बसें चलाई जा रही है।

परिवहन निगम की वोल्वो बसों में सफर करने वाले यात्रियों द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि मनाली से चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं सुन्दरनगर से कीरतपुर फोरलेन होकर जानी चाहिए। यह भी सुझाव दिया गया है कि नेरचौक में लगने वाले जाम के मध्येनजर वोल्वो बसों को नेरचौक बाईपास से चलाया जाएगा।

बिलासपुर प्रदेश का एक मुख्य शहर एवम् जिला मुख्यालय है वहां के लोगों को भी वोल्वो बस सेवाओं का लाभ मिल सके इसके लिए परिवहन निगम द्वारा कुछ रूटों में बदलाव किया गया है। 

इन बस रूटों में किया बदलाव: मनाली से चलने वाली प्रत्येक वोल्वो बस नेरचौक बाईपास से जाएगी। नेरचौक के यात्री परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवाओं को डडौर नामक स्थान से ले सकते है। मनाली से दिल्ली सांय 3:00, 4:00, 5:00, 6:00, 9:00 बजे चलने वाली (वोल्वो बसे) सुन्दरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से चण्डीगढ़ प्रातः 8:00 और सांय 7:30 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं सुन्दरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी।

मनाली से हरिद्वार सांय 2:58 बजे चलने वाली हिमधारा 3x2 ए०सी० बस सुन्दरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से दिल्ली सांय 8:00 बजे, मनाली से हरिद्वार सांय 4:30 बजे, मनाली से चण्डीगढ़ प्रातः 10:00 बजे चलने वाली वोल्वों बस सेवाएं बिलासपुर, नौणी, मण्डी - भराड़ी फोरलेन से होते हुए संचालित की जाएंगी।

बिलासपुर के यात्री जिन्होनें सुन्दरनगर (हराबाग) से कीरतपुर फोरलेन होकर संचालित की जा रही वोल्वो बस में सफर करना है तो वे मण्डी भराडी से परिवहन निगम की बस सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इसी प्रकार नेरचौक के यात्री डडौर नामक स्थान से परिवहन निगम की उपरोक्त बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!