Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक शुरू होंगी जल क्रीड़ा, सरकार ने साइट की नोटिफाई

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 19 नवंबर: गोबिंद सागर झील बिलासपुर के लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सरकार की ओर से लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक साइट को नोटिफाई किया है। शीघ्र ही इस साइट पर मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स और शिकारा पानी पर तैरते नजर आएंगे। इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर दौरे के दौरान साइट नोटिफाई करने की घोषणा की थी। अब लोग यहां पर निवेश करना शुरू करेंगे। इसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा प्रशासन और सरकार की ओर से भी अपने स्तर पर भी गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

पर्यटक इस साइट पर जल क्रीड़ा का रोमांच भरा सफर करेंगे। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है। झील में अब पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही झील के साथ लगते धार्मिक और पर्यटन स्थल भी विकसित होंगे।

सहायक मंडलीय पर्यटन अधिकारी रितेश पटियाल ने बताया कि सरकार ने लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक साइट को नोटिफाई किया है। उनके पास इसकी नोटिफिकेशन पहुंच गई है। जब उनके पास लोग इसके लिए आवेदन करेंगे तो आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!