कांगड़ा: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया पर्दाफाश, मैनेजर गिरफ्तार

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 11 सितंबर : कंडवाल-डमटाल सड़क किनारे स्थित एक होटल में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने होटल के मालिक तथा मैनेजर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को कंडवाल से करीब 3 किलोमीटर दूर लखनपुर स्थित एक होटल में कुछ समय से चल रहे देह व्यापार की सूचनाएं मिल रही थी। 

पुलिस द्वारा इस होटल में व्याप्त गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने गत रात सुनियोजित योजना के तहत इस होटल में छापा मारा व मौके पर बाहरी प्रदेश की एक महिला को मौके पर पकड़ा। 

थानाध्यक्ष नूरपुर सुरेंद्र धीमान के अनुसार महिला का मेडिकल करवा उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top