Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बीजेपी ने किया विधानसभा का घेराव, डॉ जनकराज को धक्कामुक्की के दौरान आई चोटें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 26 सितंबर : हिमाचल भाजपा ने सोमवार को राजधानी में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की तरफ कुच किया, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर में घुसने से रोक दिया। पुलिस व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। भाजपा का आरोप है कि पुलिस की धक्का मुक्की में विधायक डॉ जनक राज को चोट भी लगी है। 

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय झूठे वादों और गारंटियों से जनता को गुमराह करके सत्ता में आई कांग्रेस का असली चेहरा 9 महीनों में ही बेनकाब हो गया है। सरकार का न तो कोई विजन है और न ही कोई प्राथमिकता। सत्ता के मजे ले रही सरकार को जनता की पीड़ा का भी कोई अहसास या परवाह नहीं है।  उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए भी सरकार में तालमेल नजर नहीं आया। मुख्यमंत्री (CM) और कांग्रेस नेता अलग-अलग राग अलापते रहे।

कांग्रेस सरकार के राज में राज्य की महिलाओं से निर्लज्जता जैसी घिनौनी घटनायें हिमाचल को शर्मसार कर रही हैं। इसका उदाहरण मुख्यमंत्री के गृह जिला से भी सामने आया है। कांग्रेस शासनकाल में कानून की धज्जियां सरेआम उड़ रही हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय मांग और जरूरत के आधार पर खोले गए 1000 से अधिक संस्थाओं को सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना से ग्रसित होकर बंद कर दिया। अब उन्हीं को दोबारा खोलने की घोषणा कर सरकार जग हंसाई करवा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!