Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : डंगे के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर हुए भूस्खलन का शिकार, एक की मौत तीन घायल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 26 अगस्त : जिला बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घ्याल के गांव टेपरा में भूस्खलन के चलते प्रवासी महिला मजदूर की मौत हो गई। इस भूस्खलन की चपेट में तीन अन्य प्रवासी मजदूर भी आए हैं, जिसमें दो महिला मजदूर और एक पुरूष मजदूर शामिल है। डंगे के निर्माण कार्य में जुटे प्रवासी मजदूर भूस्खलन का शिकार हुए हैं। घायलों को एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं, नम्होल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार टेपरा गांव में प्रवासी मजदूर डंगे का निर्माण कार्य कर रहे थे। लेकिन इस दौरान अचानक ही भूस्खलन हो गया, जिसके चलते इस हादसे में चारों मजदूर गंभीर घायल हुए। हादसे का पता चलते ही अन्य स्थानीय लोग भी यहां पर एकत्रित हो गए। 

वहीं, तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्त के बाद इस भूस्खलन की चपेट में आए इन प्रवासी मजदूरों को बाहर निकाला गया। इन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया। लेकिन यहां पर महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन घायलों को उपचार मुहैया करवाया जा रहा है।

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!