Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर चुराह कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चुराह,09 जुलाई - (अनिल कुमार) भारत के युग पुरुष राजा वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस चुराह ने कांग्रेस के युवा नेता यशवंत खन्ना की अध्यक्षता में अटल चौक कालोनी मोड़ में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई जिसमें चुराह कांग्रेस के युवा नेता  व पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार होने के साथ साथ एक नरम दिल व नेक इंसान थे जिसकी वजह से वह हिमाचल की जनता के दिलों में राज करते थे व इसी वजह से वह छह बार हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करने में कामयाब रहे। 

यशवंत खन्ना ने  कहा कि 2024 की लोकसभा चुनाव के लिए पूरे तरीके से एकजुट है  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में दिन प्रति दिन नए आयामों को अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी बड़े धैर्य, कर्तव्यनिष्ठा, संजीदगी और तन मन समर्पण भाव के साथ दिन रात एक कर हिमाचलवासियों की सेवा में लगे हैं, जन हित के सही सटीक और अहम फैसले ले रहे हैं।सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!