Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल, 2024 में जनता उखाड़ेगी BJP का तंबू : आशीष ठाकुर

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर, 18 जून - जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में आज बिलासपुर शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई,इस मौके पर प्रदेश महासचिव एवं जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश पटियाल व प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अंकुश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आशीष ठाकुर ने बताया कि यह यात्रा भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर पूरे देश के अंदर जिला वार 16 जून से 18 जून तक निकाली गई,आशीष ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार महंगाई,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने पर पूरी तरह विफल रही है उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर,पेट्रोल व डीज़ल के दामों में आये दिन जिस तरह बेतहाशा वृद्धि हो रही है उससे आम जनमानस में केंद्र सरकार के प्रति रोष है,उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी जी ने युवाओं के साथ वायदा किया था कि जैसे ही भाजपा सत्तासीन होगी हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मुहिया करवाया जाएगा पर आज स्थिति उसके बिल्कुल विपरीत बनी हुई है। 

केंद्र में भाजपा सरकार को बने हुए 9 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है पर आज भी युवाओं के पास रोजगार के संसाधन नही है,उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज पूरे देश मे किया गया उससे भाजपा का सच आम जनता तक पहुंचा है उसके परिणाम स्वरूप हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक की जनता ने भाजपा का तम्बू उखाड़ दिया है। 

आशीष ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जैसे ही सत्ता संभाली वेसे ही पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय लिया,आशीष ठाकुर ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश को कर्ज मुक्त करने के लिए प्रयासरत है उससे मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का पता चलता है उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनावों में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस कब्जा करेगी और केंद्र में पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

इस मौके जिला युंका महासचिव नरेश कुमार,जिला युंका महासचिव पंकज ठाकुर,जिला युंका सचिव अनिल कश्यप,सदर युंका अध्यक्ष वीरेंद्र सन्धु,झंडूता युंका अध्यक्ष कपिल गौतम,शहरी युंका अध्यक्ष वसीम मूसा,सदर युंका उपाध्यक्ष पंकज सांख्यान, सेवादल सोशल मीडिया अध्यक्ष धीरज शर्मा,सदर युंका महासचिव अतुल शर्मा,सदर युंका सचिव समीर,झंडूता युंका महासचिव कर्ण शर्मा,राजेश कुमार,सेंटू, प्रिंस,गूगलु,ऋषव,कर्ण,गुड्डू,अमित,अनिल,शिवांक,कमल व अन्य युंका कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!