Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांगड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू - पालमपुर में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

News Updates Network
By -
0
शिमला, 05 जनवरी - मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  जिला कांगड़ा के पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास पर उनसे भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। धर्मशाला से पालमपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री का न्यूगल खड्ड पुल पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में नारे लगाए और उन पर फूल बरसाए। 

शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को विवेकानंद ट्रस्ट पालमपुर आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक आशीष बुटेल, यादविंदर गोमा, संजय अवस्थी और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. गोपाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!