Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal Transport News : आरटीओ कार्यालय में लगेंगे सीसीटीवी - निजी वोल्वो बसों के संचालन पर जांच के आदेश : मुकेश अग्निहोत्री

News Updates Network
By -
0
Himachal Transport News: CCTV will be installed in RTO office - Order for investigation on operation of private Volvo buses: Mukesh Agnihotri
उप मुख्यमंत्री: मुकेश अग्निहोत्री 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सूबे के आरटीओ कार्यालय सीसीटीवी से लैस होंगे। इन कार्यालयों में पारदर्शिता लाई जाएगी। भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। कार्यालय को माफिया ऑपरेट कर रहे हैं। यह नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि लग्जरी गाड़ियों के पंजीकरण और निजी लग्जरी बसों के संचालन पर जांच के आदेश दिए गए हैं। वह ऊना में शुक्रवार शाम को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश के महानगरों में हिमाचल नंबर की लग्जरी गाड़ियां दौड़ रही हैं। यह स्कैम है। इसका भंडाफोड़ किया जाएगा। एक करोड़ की गाड़ियों का 20 लाख में किस तरह से यह पंजीकरण हुआ है, पता लगाया जाएगा। सरकार ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगी। रात को निजी लग्जरी बसों के संचालन को लेकर भी जांच होगी। प्रदेश की अपनी वोल्वो बसें भी हैं। एचआरटीसी का बेड़ा भी है। सबका सही तरीके से संचालन होगा। जीरो वैल्यू बसों को सड़कों से हटाना है।

आने वाले बजट में इलेक्ट्रिक बसों का प्रावधान किया जाएगा। निजी तौर पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने वालों से भी बातचीत की जाएगी। प्रदेश के मंदिरों में आश्चर्यजनक सुधार होगा। पर्यटकों को बेहतरीन माहौल दिया जाएगा। धार्मिक सर्किट पर बसें चलाने समेत अन्य चीजों पर विचार चल रहा है। सरकार अपनी प्राथमिकता तय कर रही है। जल्द यह प्राथमिकता जनता के सामने होंगी। 

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को घोटालों की जननी बताते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। इसे सुधारा जाएगा। अभी सरकार बने कुछ समय ही हुआ है। कोठियां खाली तक नहीं हुई और भाजपाई परेशान हो गए हैं। उन्होंने भाजपाइयों को धैर्य रखने की सलाह दी है। कहा कि कांग्रेस स्थायी और टिकाऊ सरकार है। कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में पेपर बेचे गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!