Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सोलन: नालागढ़ कोर्ट परिसर में गोलीकांड के तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के कोर्ट परिसर नालागढ़ में हुए गोलीकांड के तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की मदद से इनकी गिरफ्तारी हुई। बद्दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। आरोपी आठ सितंबर तक दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। 

आठ सितंबर को पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए बद्दी लाएगी। पुलिस का दावा है कि मामले ओर अन्य कई लोग शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारियां भी जल्द होंगी। नालागढ़ कोर्ट परिसर में 29 अगस्त को दोपहर 12:00 गोली चली थी। हत्या के मामले में नाहन जेल के कैदी अजय उर्फ सनी को पेशी के बाद पुलिस कस्टडी में बाहर लाया जा रहा था।

गोली चलते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस गोलीकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। आरोपी गोली चलाने के बाद कुछ दूर बाइक पर गए। वहां बाइक स्किड हो गई और वह इसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। 

पुलिस उस दिन से आरोपियों की तलाश कर रही थी। डीएसपी अमित यादव के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली गई थी। टीम ने गोलीकांड में शामिल पंजाब के परगट सिंह, हरियाणा के विक्की और वकील को गिरफ्तार कर लिया है। ये खूंखार अपराधी हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। 

एसपी मोहित चावला ने बताया कि पंजाब के आरोपी परगट ने गोली चलाई थी। तीनों यहां से कैसे गए, इसकी पीछे एक रोचक कहानी है। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। उनकी टीम अभी दिल्ली में है। आठ सितंबर को आरोपी बद्दी लाए जाएंगे। इन लोगों की जिन लोगों ने मदद की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मामले में जल्द और गिरफ्तारियां होंगी। 

सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लिखा पत्र

बद्दी के एसपी मोहित चावला ने सभी सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। बीबीएन में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोनिवि, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को अपने कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। नालागढ़ से कोर्ट परिसर और एसडीएम कार्यालय में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!