Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में भाजपा ही करेगी पुरानी पेंशन बहाल

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजनीति कर रही है और कर्मचारी वर्ग को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में इस मामले को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिले हैं। 

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के इस बयान के बाद हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर फिर बहस छिड़ गई है कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस बारे में गंभीरता से सोच रही है और चुनावी लाभ लेने के लिए इस दिशा में घोषणा कर सकती है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आप और कांग्रेस नेता पुरानी पेंशन बहाली के लिए कुछ नहीं करेंगे। ये नेता मंचों से अपना राजनीतिक हित साधने कोशिश कर रहे हैं। 

कर्मचारी वर्ग प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट लेने के लिए कोरी घोषणाएं करने लगे हैं। सोमवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में भी यह बात दोहराई। इससे पहले बिक्रम सिंह ठाकुर यही बात देहरा में भी इस तरह का बयान दे चुके हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!