Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल | एचआरटीसी रिकांगपिओ डिपो में नहीं थम रहा चालकों और परिचालकों के बीच विवाद, दी यह चेतावनी

News Updates Network
By -
0
किन्नौर: हिमाचल पथ परिवहन निगम की रिकांगपिओ डिपो में (Reckong Peo Depot HRTC) चालक व परिचालक के बीच चला विवाद का मामला प्रबंधकों तक पहुंच गया है।

रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करते हुए चालक संघ किन्नौर के अध्यक्ष चंद्र मोहन नेगी ने परिचालकों पर आरोप (Dispute between drivers and conductors in Reckong Peo) लगाते हुए कहा है कि परिचालकों द्वारा प्रबंधन को यह कहा गया है कि जहां भी चालक खाना खाते हैं उसका बिल चुकाने के लिए परिचालक को कहा जाता है. चंद्र मोहन नेगी ने कहा है कि परिचालकों का यह आरोप सरासर झूठ है. क्योंकि किसी भी चालक ने परिचालक को ऐसा करने को नहीं कहा है।

उन्होंने कहा कि अगर परिचालक, चालकों पर लगाए इस आरोप को साबित नहीं करते हैं तो वह इस विषय पर मानहानि का दावा करेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि रिकांगपिओ डिपो के अड्डा इंचार्ज का कार्य एक परिचालक सुमन सिंह द्वारा किया जा रहा है जो अपनी मनमर्जी से ड्यूटी बांट रहा है. जो कि सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि सुमन सिंह के अलावा भी उससे कई वरिष्ठ परिचालक हैं, ऐसे में उनसे भी ये काम करवाया जा सकता था।

चालक संघ किन्नौर के (Driver Association Kinnaur) अध्यक्ष चंद्र मोहन नेगी ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन द्वारा हमारी जो मांगे हैं उस पर अमल नहीं किया गया तो वह 13 सितंबर की रात 12:00 बजे से 14 सितंबर रात 12:00 बजे तक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहेंगे और प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!