Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: बंदला पैराग्लाइडिंग साइट में आठ महीने से उड़ान के लिए नहीं मिला एक भी आवेदन

News Updates Network
By -
0
पैराग्लाइडिंग के जरिये बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयासों को झटका लगा है। विश्व की तीन सबसे खूबसूरत पैराग्लाइडिंग साइट में शुमार बंदला धार को पैराग्लाइडिंग के लिए नोटिफाई हुए करीब आठ महीने बीत गए हैं। 

अभी तक इस साइट पर व्यावसायिक गतिविधि के लिए एक भी लाइसेंस का आवेदन पर्यटन विभाग को नहीं मिला है। यह साइट सिर्फ एक साल के लिए ही नोटिफाई की गई थी। यह समय पूरा होने में अब चार महीने ही बचे हैं। दुनिया की तीन बेहतरीन, सुरक्षित और सबसे खूबसूरत एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में से एक बिलासपुर की बंदला धार है। 

विश्व में तुर्की और नेपाल के पोखरा में एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट है। पोखरा साइट की ऊंचाई बंदला साइट से कम है,जबकि बंदला एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट की ऊंचाई तुर्की के बराबर है। आठ महीने पहले इस साइट को उड़ान के लिए नोटिफाई कर दिया गया था। इसकी अवधि एक साल रखी थी। 

इस साइट से व्यावसायिक उड़ान भरने वालों को पहले पर्यटन विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके बाद ही साइट से टैंडम फ्लाइट भरी जा सकती है। इतनी महत्वपूर्ण साइट के लिए प्रदेश भर से किसी भी टैंडम पायलट ने लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया है। 

बीड़ बिलिंग हादसे के बाद हाईकोर्ट के आदेशों से इस साइट को सोलो और टैंडम उड़ान के लिए बंद कर दिया गया है। यह साइट मानकों को पूरा नहीं कर पा रही है, लेकिन पर्यटन विभाग ने इस साइट पर सोलो फ्लाइट शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि बिलासपुर में एरो स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाए। अभी तक इस क्लब का गठन करने के लिए भी सरकार की मंजूरी नहीं मिली है।

चार महीने बाद फिर नोटिफाई होगी साइट

बंदला पैराग्लाइडिंग साइट को नोटिफाई किए हुए आठ माह बीत गए हैं।  अभी तक साइट पर व्यावसायिक गतिविधि करने के लिए एक भी लाइसेंस का आवेदन नहीं मिला है। चार माह बाद साइट को नोटिफाई हुए एक साल पूरा हो जाएगा। उसके बाद उसे दोबारा नोटिफाई किया जाएगा। - रितेश पटियाल, सूचना अधिकारी, पर्यटन विभाग

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!