Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला: मां को थमाया सुसाइड नोट, फिर होमगार्ड कर्मी ने कर ली आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र में एक होमगार्ड कर्मी ने अपनी मां को सुसाइड नोट थमाया और फिर आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान ओम प्रकाश (37) पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी जुन्गा, शिमला ग्रामीण के तौर पर हुई है। ओमप्रकाश वर्तमान में सोलन तैनात था।  शहर से सटे जुन्गा क्षेत्र में होमगार्ड जवान घर के पास बेसुध हालत में पड़ा मिला है। 

इसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी मौके पर से मिली है। इसके साथ छह पन्ने का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसे भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा इसे बताने से परहेज कर रही है। पुलिस के मुताबिक ढली थाना क्षेत्र के जुन्गा में यह घटना पेश आई। मृतक होमगार्ड में तैनात था। ओमप्रकाश की होमगार्ड में बैंड टीम में तैनाती थी।



लेकिन कुछ समय से जवान एक अफसर के घर पर ड्यूटी दे रहा था। स्वतंत्रता दिवस पर जवान घर आया था। यहां पर वह अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छह साल की बेटी के साथ रहता था। सुबह जवान घर से ड्यूटी के निकला और घर से कुछ दूरी पर एक पुराने मकान में अपनी इहलीला समाप्त कर ली।  प्रारंभिक जांच के मुताबिक मौत से पहले ओमप्रकाश ने अपनी बुजुर्ग मां को एक सुसाइड नोट थमाया था। लेकिन मां सुसाइड नोट नहीं पढ़ पाई। 

सुसाइड नोट में आत्महत्या करने वाले ओम प्रकाश ने किस आरोपी के नाम का उल्लेख किया है। यह खुलासा पुलिस की तफ्तीश में होगा। पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि ओम प्रकाश ने आत्महत्या की है। फिलहाल मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।


आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज : एसपी 
होमगार्ड जवान की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट को जांच के लिए एफएसएल भेजा है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल जांची जा रही है। पुलिस हर पहलुओं पर बारीकि से काम कर रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।- डॉ. मोनिका भुटूंगरु, पुलिस अधीक्षक शिमला

लिखावट की पुलिस करवा रही जांच 

होमगार्ड जवान की मौत की असल वजह जांच में सामने आएगी। यह जांच का विषय है कि ओमप्रकाश मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया जिससे आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने के लिए वह मजबूर हुआ। सुसाइड नोट की लिखावट की पुलिस जांच करवा रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद की जवान की रहस्यमयी मौत से पर्दा उठेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!