Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नौकरियां बेची गईं, भ्रष्टाचार हुआ और सरकार चर्चा से भागती रही : मुकेश अग्निहोत्री

News Updates Network
By -
0


ऊना : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जारी एक प्रैस बयान में कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। प्रदेश में नौकरियां बेची गईं, भ्रष्टाचार हुआ, महंगाई बढ़ी, कर्ज बढ़ा और लगातार भाजपा की सरकार मुद्दों पर चर्चा से भागती रही है। उन्होंने कहा कि मांगों के लिए आंदोलन करने वाले कर्मचारियों पर मुकद्दमे दर्ज किए गए और राजनीतिक विरोधियों पर भी मामले दर्ज हुए। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के संसाधनों का लाभ हिमाचल प्रदेश की जनता को मिले, कांग्रेस इसके लिए काम करेगी। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता फील्ड में उतर जाए। आने वाला वक्त कांग्रेस का है और इस संघर्ष में साथ देने वाले साथियों को सम्मान दिया जाएगा। एकजुटता के साथ लड़ाई लड़े, हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तैयार बैठी है, इसलिए कांग्रेस का नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएं। 

भाजपा को चल गया पता, जाने वाली है सत्ता 


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पैंशन योजना लागू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना जनाधार खो चुकी है और उसे पता चल गया है कि वह सत्ता जाने वाली है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा हार देखते हुए कुछ चेहरों को दबाव व अन्य संसाधनों के साथ अपनी पार्टी में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मजबूत है और सत्ता में आ रही है, इसलिए भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से गुण-दोष के आधार पर हाईकमान की सहमति के साथ निर्णय लेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!