Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Punjab Roadways Accident: मनाली से चंडीगढ़ जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस नगवाईं के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह करीब 11:00 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में करीब 28 सवारियां थीं।

इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार व दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतर गई। 

उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!