Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: सबसे बड़े ऊर्जावान थे राजीव गांधी : राम लाल ठाकुर

News Updates Network
By -
0
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम भारत रत्न भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे बड़े युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने भारतवर्ष को एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की है। 

राजीव गांधी बहुत ही उदार स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके जैसे युवा नेता की वजह से आज पूरा देश कंप्यूटर के युग में आगे आया है और भारत को एक वैज्ञानिक दिशा और दृष्टि कोण भी मिला है। राजीव जी से उनकी व्यक्तिगत पहचान भी थी।
पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से उन्हें राजनीतिक विरासत भी मिली थी। उनकी हायर शिक्षा कैंब्रिज इंग्लैंड से हुई थी। वह एक बहुत अच्छे पायलट भी थे। श्रीमती इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी इनकी कंधे पर आ गई थी जो उन्होंने बखुबी निभाई। 

राजीव गांधी बहुत ही सरल स्वभाव के धैर्यवान व्यक्ति थे एवं सहनशील युवा के प्रतिबिम्ब भी माने जाते थे। इनका व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता, प्रगति शीलता और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी माना जाता था। वर्ष 1981 ई. में अमेठी से सांसद का चुनाव जीतकर राजीव गांधी ने वर्ष 1983 ई. में कांग्रेस पार्टी के महासचिव पद पर सुशोभित हुए थे।  वर्ष 1985 के चुनाव हुआ जिसमें राजीव गांधी भारी मतों से विजयी भी हुए थे तथा उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण कांग्रेस को 542 सीटों में से 411 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और दोबारा राजीव गांधी नई लोकसभा के सदस्यों के नेता के रूप में देश के प्रधानमंत्री बने।

राजीव गांधी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा की मिसाल माने जाते थे। जिनकी वजह से वह जनप्रिय नेता के रूप में भी विख्यात थे। देश के लिए अहम निर्णय में सदैव पार्टी के लोगों से परामर्श लेकर ही करते थे। राजीव गांधी भारत के लिए एक नवीन अनुभव की छवि भी रखते थे। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी कई बदलाव लाए थे।

सबसे कम उम्र में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करने वाले राजीव गांधी जी ही थे। जिन्होंने साहसिक कदम उठाकर और ज्वलंत समस्याएं के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाकर अपनी छवि को एक विवेकशील और गतिशील राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित किया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी राजीव गांधी एक सशक्त और कुशल राजनेता के रूप में भी साबित हुए थे तथा अपने शासनकाल में उन्होंने कई देशों की यात्रा भी की और उन्होंने भारत के राजनैतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध भी बढ़ाए थे। जो देश के विकास में काफी मददगार साबित हुआ था।

उधर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस  प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने भी जारी बयान में कहा कि भारत रत्न स्व श्री राजीव गांधी जी ने शिक्षा को बढ़ावा दिया था तथा 18 वर्ष के युवाओं को मत अधिकार एवं पंचायती राज में भी शामिल किया था। जिससे सही चुनाव किया जा सके और युवाओं को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि  विज्ञान और प्रौद्योगिकी को एक नई गति और दिशा देने के लिए प्रयास किए और देश में पहली बार टेक्नोलॉजी मिशन भी एक संस्थागत रूप से देश में राजीव गांधी जी ही लाए थे। राजीव गांधी ने देश को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में 21वीं सदी की ओर ले जाने का नारा देकर जनता में एक नई आस जगाई थी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!