Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से BAYM बैरी दडोला ने तिरंगा यात्रा का किया आयोजन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

News Updates Network
By -
0
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से  ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के अंतर्गत डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के प्रतिनिधियों और सदस्यों द्वारा 75 वे आज़ादी अमृतमहोत्सव के उपलक्ष पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के उप  प्रधान मनमोहन सिंह और पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की   डॉ भीम राव अम्बेडकर युवक मंडल के प्रधान मुनीश कुमार ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा सुबह 6:30 बैरी दडोला से बैहना  

जट्टा तक निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा मे ग्रामवासियों  का भी भरपूर सहयोग मिला देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज से मुक्त हुआ था। यानी आजादी को 75 बरस पूरे हो गए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 

भारत को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोस समेत सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने दशकों तक आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी की सालगिरह इन महापुरुषों को नमन करने का दिन है।साथियों इस दिन में राष्ट्र निर्माण, देश के विकास व रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। हमें गांधीजी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन में उतारना चाहिए। भारतीय संविधान में लिखीं बातों का पालन करें, यही देश का सम्मान है।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत जय संविधान इस मौके पर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला  के प्रधान मुनीश कुमार,उप प्रधान मोहित कुमार,सचिव विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष पलक,मुख्यासलाहकार सोनू डोगरा अनमोल,    करण कुमार , हेमलता, सनेहा अर्चना, नवीन गुरुप्रीत,मनप्रीत,जसप्रीत,गुरप्रीत, साहिल, प्रिंस,नितिन,करण कौंडल, आदि सदस्य मौजूद रहे l

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!