Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: सरिया फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, आठ मजदूर घायल, पीजीआई रेफर

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक सरिया फैक्टरी में शनिवार देर रात विस्फोट हो गया। विस्फोट में आठ मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर चिंता जताई है। 

जानकारी के अनुसार ग्वालथाई स्थित सरिया फैक्टरी में रात करीब 2.50 बजे अचानक भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ। भट्ठी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण यह ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से आठ मजदूर झुलस गए। 

छह घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है और दो ऊना अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि हादसा फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। फैक्टरी ने इन्हें सेफ्टी किट नहीं दी थी। पुलिस में झुलसे मजदूर दीप कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बीपर जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है। 

थाना कोटकहलूर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। स्टील कंपनी में गैस रिसाव हादसे का कारण बताया जा रहा है। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। 

हादसे में बलवीर श्री नयना देवी जी, नीरज त्यागी बुलंदशहर यूपी, उत्तम साहनी महुआ उत्तर प्रदेश, दौलत राम नूरपुर कांगड़ा, सुनील दत्त नूरपुर कांगड़ा, सतीश श्री नयना देवी जी, दीप कुमार नालागढ़ और तुषार आगरा उत्तर प्रदेश झुलस गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!