Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला: ढली में भूस्खलन, एक गाड़ी मलबे में दबी, एचआरटीसी वर्कशॉप को भी खतरा

News Updates Network
By -
0


शिमला शहर में बारिश के बाद अब भूस्खलन होने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। बीते दिन जहां ढली टनल के पास भूस्खलन होने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी वहीं आज सुबह ही ढली में  भूस्खलन होने से एक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मलबा सड़क पर आ गया है। यहां पर काफी गाड़ियां खड़ी थीं। लेकिन उन्हें देर रात को वहां से निकाल दिया गया था।

वहीं भूस्खलन होने से एचआरटीसी की वर्कशॉप को भी खतरा हो गया है। सड़क पर भी काफी मलबा आ चुका है जिससे यातायात भी एक तरफ से चलाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर सुबह के समय में भूस्खलन हुआ जिसमें एक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है कुछ गाड़ियां यहां और भी खड़ी थीं लेकिन खतरे को देखते हुए देर रात को उन्हें यहां से हटा दिया गया था। 

लेकिन इस गाड़ी के मालिक से संपर्क न होने के चलते इसे नहीं हटाया गया और भूस्खलन की चपेट में आ गई। इसके साथ ही अब एचआरटीसी की वर्कशॉप भी खतरे की जद में है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!